पाकबड़ा थाना क्षेत्र में खनन के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट और तमंचे लहराने की घटना हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में कैलसा रोड पर गुरैठा गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित कैंटीन पर खनन के रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट को गई। इस दौरान तमंचे भी लहराए गए। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अमरोहा जनपद डिडौली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी पिंकल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पाकबड़ा के कैलसा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कैंटीन पर बैठा था। इसी दौरान पैसों का हिसाब करने के लिए छजलैट के पचोकरा निवासी चिरंजीव और सुमित, मोहित, हर्ष , जतिन रवि आ गए।
आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर पांचों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान चिरंजीव व हर्ष ने तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि पांचों पिंकल को जान से मारने की देते हुए मौके से भाग गए। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।