फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मंगेतर ने अपने प्रेमी से कर ली शादी, सदमे में युवक ने कर ली आत्महत्या, अब पुलिस को इन लोगों की तलाश

Fri, 24 Oct 2025 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में आत्महत्या करने वाले युवक की मौत मामले में उसकी मंगेतर, मां-बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक ने जहर खाकर जान देने से पहले वीडियो में अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार बताया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
अनिकेत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले युवक अनिकेत की मंगेतर, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनिकेत ने मरने से पहले वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार बताया था।

विज्ञापन


मंगेतर शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ चली और कोर्ट मैरिज कर लिया था। इससे दुखी होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। आदर्श कॉलोनी निवासी महिला पुष्पा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसने अपने बेटे अनिकेत (22) का रिश्ता पारुल से तय किया था।

चार फरवरी 2025 को गोद भराई की रस्म हुई थी जिसमें पारुल को गले का सोने का सेट, एक अंगूठी, पाजेब, कपड़े, मेकअप का सामान, एक मोबाइल के अलावा अन्य सामान भी दिया था। 22 नवंबर को शादी की तारीख तय की गई थी। इसके बाद पारुल अपने प्रेमी के साथ चली गई और कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर अनिकेत और उसके परिजन अपना सामान वापस लेने पारुल के घर गए तो उसके परिजनों ने धमकी देकर भगा दिया। 12 अक्तूबर को युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी। दो दिन बाद युवक के मोबाइल से एक वीडियो मिला।

यह वीडियो उसने जहर खाने के बाद बनाया था जिसमें वह बोल रहा था कि वह अपनी मंगेतर पारुल की वजह से आत्महत्या कर रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पारुल, उसकी मां सीमा, भाई और बहन उर्वशी उर्फ बुलबुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


'मैं मंगेतर के कारण मर रहा हूं': शादी से पहले होने वाली बीवी ने की ऐसी हरकत... युवक ने दी जान, खुद खोला हर राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें