फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में बेटियां: पिता ने फर्म संचालक के हवाले की नाबालिग बेटी, नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 31 Jan 2025 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस से मदद मांगी तो उसके पिता की करतूत सामने आई। किशोरी ने बताया कि पिता उसे फर्म मालिक समेत कई लोगों के पास भेजकर देह व्यापार करा रहे हैं। उधर, बीफार्मा की छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी ने 1098 पर कॉल कर मदद मांगी तो उसके पिता की घिनाैनी करतूत सामने आई। किशोरी ने बताया कि पिता उसे फर्म मालिक समेत कई लोगों के पास भेजकर देह व्यापार करा रहे हैं। 1098 की टीम ने किशोरी से संपर्क किया और उसके उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने बयानों में बताया कि उसके पिता फर्म में काम करते हैं। पिछले चार माह से वह उसे अलग-अलग जगह भेजते हैं। पीड़िता का कहना है कि पिता जिस पीतल फर्म में काम करते हैं। उस फर्म के मालिक के पास भी उसे भेजा जा चुका है। किशोरी का आरोप है कि फर्म मालिक ने उसका शारीरिक शोषण किया।

फर्म मालिक के अलावा भी कई और लोगों पर पीड़िता ने आरोप लगाए हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि पीड़िता ने 1098 पर कॉल कर मदद मांगी थी। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद समिति की ओर से एसएसपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


जिसमें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और पीड़िता का मेडिकल कराने को कहा गया है। पीड़िता को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

बीफार्मा की छात्रा से गाजियाबाद निवासी एक युवक ने फेसबुक के जरिये दोस्ती कर ली। पीड़िता का आरोप है कि युवक उससे मिलने कांठ आया और कार में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया।

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। कांठ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हो गई थी। आरोपी उससे फेसबुक पर ही चैटिंग करने लगा।

आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और व्हाट्सएप कॉल करने लगा। एक दिन आरोपी उसे मिलने के लिए कार से कांंठ आ गया और उसे कार में ही बैठा कर ले गया। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। फिर आरोपी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा।

आरोप है कि आरोपी उसे अपने साथ गाजियाबाद भी ले गया और दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे अपने घर में ही कैद कर लिया।  पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी घर से बाहर चला गया तो उसके भाई ने भी दुष्कर्म किया। एक दिन मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली।

आरोपी वीडियो वायरल करने के साथ ही परिवार को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कांठ थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें