फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मूंढापांडे में किसान परिवार को बंधक बना कर लूटपाट, पुलिस ने सिर्फ चोरी में दर्ज किया केस

Wed, 25 Oct 2023 06:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मोहम्मदपुर गांव निवासी कुंवर पाल ने बताया कि बदमाश घर से 60 हजार की नकदी और पांच लाख रुपये के जेवर लूट कर ले गए हैं। एसएसपी हेमराज मीना का कहना है कि पीड़ित परिवार ने अगर लूट की सूचना दी थी और उसे चोरी में दर्ज किया तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में किसान के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। किसान का दावा है कि बदमाश घर से 60 हजार की नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर लूट कर ले गए हैं। पुलिस ने इस घटना के एक सप्ताह बाद चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर गांव निवासी कुंवर पाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करने के साथ ही घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। 18 अक्तूबर की रात करीब ग्यारह बजे वह पत्नी सुमन और तीन बच्चे के घर में साथ सो रहा था। बराबर वाले कमरे में बहन सो रही थी। उस रात मां बाप रिश्तेदारी में गए थे।

इसी दौरान पेड़ के सहारे बदमाश दीवार पर चढ़कर घर में कूद गए। बदमाशों ने पति पत्नी को तमंचे के बल पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बराबर वाले कमरे में सो रही किसान की बहन को भी बदमाशों ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि बदमाश उनके घर से 60 हजार रुपये की नकदी और पत्नी और बहन के जेवर लूट लिए। करीब पौन घंटे बाद तीनों बदमाश गोली मारने की धमकी देकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी जाग गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद चली गई। इसके बाद उसने चौकी ओर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। मूंढापांडे थाना प्रभारी दीपक मलिक का कहना है कि किसान ने चोरी होने की तहरीर दी है। उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।

लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है। एसएसपी हेमराज मीना का कहना है कि पीड़ित परिवार ने अगर लूट की सूचना दी थी और उसे चोरी में दर्ज किया तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें