फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में मुठभेड़: गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पांव में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Dec 2024 12:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर पुलिस ने मुठभेड़ के दाैरान गोकशी में शामिल दो आरोपियों आलम और जिशान को गिरफ्तार किया है। उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोलियां लगी हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और पिकअप वाहन बरामद किया है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सोमवार देर रात कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार को मुखबिर ने बताया कि गोकशी करने वाले पिकअप वाहन लेकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर कटघर पुलिस और एसओजी प्रभारी अमित कुमार ने मछरिया स्थित सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़बाग की पुलिया के नजदीक चेकिंग शुरू कर दी।  पिकअप में सवार कुछ लोग वहां आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने की कोशिश कर उनका पीछा किया तो पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया।

इस बीच पिकअप में सवार तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पिकअप वाहन को चारों ओर से घेरा तो चालक और उसके बगल बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को उपचार लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एक आरोपी की शिनाख्त रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव तोड़ीपुरा निवासी आलम और दूसरे की पहचान बिलारी थाना क्षेत्र के गांव थावला निवासी जिशान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गोकशी का सामान बरामद किया है।

एसपी क्राइम का कहना है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद उनके अवशेष पंडित नगला चौकी क्षेत्र में गांगन नदी में फेंक दिए थे। पहले भी दोनों जेल गए हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मौके से फरार होने वाले उनके तीन साथी हसन, नसीम और बिलाल हैं। पुलिस मौके से भागे तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें