फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पड़ोसी के घर में काम करने के दौरान इलेक्ट्रीशियन काे लगा करंट, बुरी तरह झुलसा, उपचार के दौरान मौत

Mon, 27 May 2024 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद)

सार

पड़ोसी का इन्वर्टर ठीक करने गए इलेक्ट्रीशियन को करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव पीपली घनश्याम में सोमवार को करंट की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशियन पंकज कुमार (28) की मौत हो गई। पंकज गांव में ही सुबह करीब सात बजे पड़ोसी के घर पर इन्वर्टर ठीक करने गया था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम निवासी पंकज कुमार (28) पुत्र जयपाल सिंह काशीपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था। वह सोमवार सुबह सात बजे ड्यूटी से घर आया था। इस पर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने उसे इन्वर्टर खराब होने की बात कही।

जिस पर पंकज पड़ोसी के घर इन्वर्टर ठीक करने के लिए चला गया। पंकज ने जैसे ही इन्वर्टर छुआ, तो वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया। परिजन व पड़ोसी पंकज को लेकर उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों को पंकज को घर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज अविवाहित था और परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। पंकज की मौत से उसकी भाभी मीनू देवी, भाई राजीव, सत्येंद्र सिंह, राजवीर और योगराज का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें