फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कैंटर और मैजिक की भिड़ंत में आठ यात्री घायल, चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 08 Feb 2023 09:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीषण हादसे के चलते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में कुंदरकी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर शराब से लदी कैंटर और यात्रियों से भरे टाटा मैजिक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चालक महफूज निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा कुंदरकी, अधिवक्ता अखिलेश चंद्र गौड़ निवासी ग्राम स्योडारा और सुमित निवासी ग्राम राजा मुड़िया थाना बिलारी, जितेंद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी सुमन निवासी ग्राम सीपरी थाना सिरौली जिला बरेली, नाजिम निवासी ग्राम सागरपुर थाना सैफनी और गुड्डू निवासी ग्राम केसरपुर थाना शाहबाद जिला रामपुर और कैंटर चालक राजेंद्र सिंह निवासी मझोला मुरादाबाद घायल हो गए। अधिकांश यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीषण हादसे के चलते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बताते हैं कि मैजिक चालक को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया जिसके चलते उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी मैजिक सवार बिलारी से मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 


मुरादाबाद जा रहा था घायल दंपती
सड़क हादसे में घायल जितेंद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी सुमन ने बताया कि ग्राम सीपरी थाना सिरौली जिला बरेली के रहने वाले हैं। आगामी 14 फरवरी को उनकी बेटी की शादी है। इससे पहले मुरादाबाद लड़के वालों के यहां भात नौतने के लिए जा रहे थे। रोडवेज बस न मिलने पर मैजिक में सवार हो गए थे। वहीं हादसे में दंपती के घायल होने की खबर पर परिजन भी बैचेन हो गए।

 

घायल गुड्डू का मोबाइल भी हुआ गायब

विज्ञापन

रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी घायल गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल भी गायब है। हादसे के दौरान बचाव के लिए कुछ लोग दौड़कर आए थे। इसी दौरान उसका मोबाइल भी गायब हो गया है। पुलिस ने मैजिक में जाकर भी देखा तो मोबाइल नहीं मिल सका है। माना जा रहा है कि मोबाइल को किसी ने गायब कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें