फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad double murder: हत्या के बाद नल पर धोए खून से सने हाथ, फोरेंसिक लैब भेजे गए नमूने, पुलिस जांच जारी

Wed, 25 Oct 2023 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भगतपुर के परशुपुरा बाजे गांव में चाचा ने संपत्ति के लालच में भतीजे और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने चौकी में पहुंचकर आत्मसर्मपण कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में डबल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर के परशुपुरा बाजे गांव में शनिवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में घटनास्थल से जुटाए गए नमूने और कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। ताकि कोर्ट में मजबूती के साथ केस की पैरवी की जा सके।

विज्ञापन


इस मामले में तीसरे आरोपी भूमिका की भी जांच की जा रही है। शनिवार रात करीब तीन बजे निजी स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार (40) ने अपने सगे भतीजे वरुण कुमार उर्फ गोलू (22) और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी बबीता (20) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 

दोनों परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हत्यारोपी चाचा ने रविवार सुबह सात बजे मानपुर चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने वरुण के बहनोई की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी चाचा और चाची को जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से मौके पर जांच पड़ताल की थी। आरोपी ने हत्या करने के बाद नल पर ही खून से सने हाथ पैर और कपड़े धोए थे। टीम ने कपड़ों और मौके से खून के नमूने लिए थे।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। केस की जांच जारी है। अगर किसी और भी भूमिका सामने आएंगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें