फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई डबल डेकर बस, चालक की मौत; तीन अन्य लोग घायल

Thu, 22 Aug 2024 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

इस हादसे में बस का चालक शीशा तोड़कर बाहर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई जबकि तीन यात्री भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर बुधवार रात करीब 12 बजे डबल डेकर बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में बस का चालक शीशा तोड़कर बाहर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई जबकि तीन यात्री भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डबल डेकर बस बुधवार रात शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। जिसमें करीब 90 यात्री सवार थे। बस में दो चालक थे। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भूरा बस चला रहा था जबकि दूसरा मुदस्सिर (35) बराबर वाली सीट पर बैठा था। बुधवार रात करीब 12 बजे बस कटघर क्षेत्र में मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल से गुजर रही थी। बस के आगे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी।

इसी दौरान बस तेजी से ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला शीशा टूट गया और जिससे दूसरा चालक मुदस्सिर और तीन यात्री सलमान, प्रभात और राहुल बाहर जाकर गिर गए। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवा दिया गया जहां, डॉक्टरों ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरूकर दिया गया है।

पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भिजवा दिया गया है। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कटघर और मूंढापांडे की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों वाहनों को क्रेन से हाईवे किनारे किया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात चालू हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें