फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-सहारनपुर का सफर भी होगा सुकून भरा

Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद डिपो को चार  एसी बसें मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद डिपो की एसी बसों के बेड़े में इजाफा हुआ हैैै। मुरादाबाद डिपो को चार और एसी बसें मिली हैं। अब देहरादून और सहारनपुर का सफर भी सुकून भरा होगा। इन बसों को मुरादाबाद से देहरादून, सहारनपुर और मेरठ रूट पर चलाया जाएगा। जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मुरादाबाद डिपो में एसी बसों की संख्या ग्यारह पहुंच गई है।
विज्ञापन


यात्रियों को कूल-कूल सफर कराने के लिए परिवहन निगम लगातार एसी बसों की संख्या बढ़ाने में लगा है। मुरादाबाद बस अड्डे से सात एसी बसों का संचालन किया जा रहा हैै। इन बसों को मुरादाबाद से दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी रूट पर चलाया जा रहा है। दो दिन पहले मुरादाबाद डिपो को चार और एसी बसें मिल गई है।

ये बसेें देहरादून, सहारनपुर और मेरठ रूट पर दौड़ेंगी। मुरादाबाद डिपो के एआरएम संदीप नायक ने बताया कि दो एसी बसों को मुरादाबाद देहरादून चलेंगी। जबकि बाकी दो बसें मेरठ और सहारनपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन


सहारनपुर जाने वाली एसी बस वाया मुजफ्फरनगर चलाने की योजना बनाई गई हैै। अभी तक इन रूटों पर मुरादाबाद से एसी बस सेवा नहीं थी। जल्द ही टाइम टेबल बनाकर इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें