फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गागन का पुराना पुल को तोड़ने का काम शुरू, नए पर बढ़ा वाहनों का दबाव, दिल्ली रोड पर रहेगी परेशानी

Sun, 05 Oct 2025 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में गागन नदी पर बने पुराने पुल को तोड़ने का काम शनिवार शाम से शुरू हो गया है। पुल पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो रही है। 18.43 करोड़ की लागत से करीब डेढ़ साल में नया पुल तैयार होगा।  
विज्ञापन
मुरादाबाद में गागन पर बना पुराना पुल बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागन नदी पर बने पुराने पुल पर वाहनों का संचालन शनिवार को बंद कर दिया गया। इस पुल को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नए पुल पर ही वाहनों दबाव बढ़ गया है। इस कारण बार-बार यहां जाम के हालत में बन रहे हैं। तोड़े जा इस पुल की जगह करीब डेढ़ साल में नया पुल बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन


तब तक लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती हैं। गागन नदी पर नए पुल के निर्माण करने के लिए 18.43 करोड़ का टेंडर पहले ही स्वीकृत हो गया था लेकिन सेतु निगम की कार्यदायी संस्था नदी के पानी सूखने का इंतजार कर रही थी। पानी कम होने पर कार्यदायी संस्था ने शनिवार को पुराना गागन पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

पुल को तोड़ने के लिए दिल्ली से एक मशीन मंगाई गई है। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुराने पुल का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। अब दूसरे पुल से यातायात का संचालन शुरू कर दिया गया है। शाम के समय पुल पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन


दोनों पुल से 24 घंटे में करीब एक लाख छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। एक पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने पर दूसरे ही पुल से ही वाहनों को गुजारा है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुराने पुल को तोड़ने का शुरू हो गया है। नए पुल के बनने तक एक ही पुल से वाहनों का आवागमन रहेगा।

विज्ञापन

मार्च 2027 तक 90 मीटर लंबे पुल का होगा निर्माण 
अब पुराने पुल को तोड़कर गागन में नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि पुल  90 मीटर लंबा और दस मीटर से अधिक चौड़ा होगा। पुल निर्माण करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। पुल की डिजाइन स्वीकृत होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। अभी मार्च 2027 तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें