फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गन्ने की फसल सूखने पर मांगा मुआवजा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Apr 2024 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में भाकियू (टिकैत) ने गन्ने की सूखी फसल का मुआवजा देने की मांग की है। इसको लेकर किसानों ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में भाकियू (टिकैत) ने  40 प्रतिशत गन्ने की सूखी फसल का मुआवजा देने की प्रदेश सरकार से मांग की है। आरोप लगाया कि राणा ग्रुप की तीन मिलों ने गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन


इस मामले में किसानों ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा है। लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में भाकियू की मंडलीय पंचायतमंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर की अध्यक्षता में हुई।

किसान नेताओं का कहना था कि मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में गन्ने की फसल करीब 40 प्रतिशत सूख गई है। इसी कारण गन्ना मिले पहले ही बंद करनी पड़ी। प्रदेश सरकार को किसानों की क्षति पूर्ति के लिए सर्वे कराकर मुआवजा देना होगा। 
विज्ञापन


राणा ग्रुप को सरकार दबाव डालकर गन्ने के बकाए का भुगतान कराए। पूरे मंडल में छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि मार्च के बाद छुट्टा पशु दिखाई नहीं देंगे।

इस मामले में अतिरिक्त गोशाला सरकार बनाए। वहीं जानवरों के हमले के कई लोग शिकार हुए हैं। गुलदारों के हमले से बिजनौर में घटनाएं हुई हैं। हमले में घायल किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। 

गंगा खादर और अन्य नदियों से सटी भूमि में जल प्रलय की संभावना है। इसको रोकने के लिए सरकार को शीघ्र तटबंध बनाना होगा। बिजली की व्यवस्था को ठीक करने के लिए शिकायत मिलने पर अधिकारी कर्मचारियों से ढीले तारों और टूटे तारों को ठीक कराएं।

बिजली और सहकारिता विभाग को मुरादाबाद से हटाकर संभल में स्थानांतरित करें। रामपुर में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस मामले में योजना बनाकर सरकार लगाम लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें