फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पांच लाख दो.. नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे, बदमाशों ने रेलवे कर्मी से मांगी रंगदारी

Thu, 31 Aug 2023 01:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि जैतिया साहदुल्लापुर निवासी टिंकू और पप्पू के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। घटना की पूरी जांच करवाई जा रही है। पीड़ित परिवार सुरक्षा दी जा रही है। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे कर्मचारी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी भी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से कटघर के जैतिया सादुल्लापुर निवासी मित्रपाल सिंह ने बताया कि वह रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मुरादाबाद रेल मंडल में चल रही है। वह परिवार के साथ मझोला के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को उनके पास गांव के ही ब्रजकिशोर का फोन आया। उसने बताया कि टिंकू और पप्पू उसके पास आए थे। उन्होंने ब्रजकिशोर से कहा कि ट्रेन मैनेजर मित्रपाल से पांच लाख रुपये की रंगदारी लेनी है। इसके बाद तीन बार ब्रजकिशोर ने कॉल कर इसकी जानकारी उसे दी।
विज्ञापन


जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग मोबाइल में सुरक्षित है। पप्पू को पांच लाख रुपये दे दें, वह बार-बार फोन कर कह रहा है कि रकम नहीं मिली तो हम उसे नौकरी नहीं करने देंगे और झूठा मुकदमा लिखवाकर या खुद को गोली मारकर या चोट पहुंचाकर मित्रपाल को फंसा देंगे।

उसे नौकरी करना भूला देंगे। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। हमारे खिलाफ पहले ही केस दर्ज हैं एक दो केस और हो जाएंगे तो क्या असर पड़ेगा। धमकियां मिलने के बाद पीड़ित बहुत डरा है।

उसने इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि जैतिया साहदुल्लापुर निवासी टिंकू और पप्पू के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें