प्रोफेसर विकास त्यागी के घर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-दो में विवेकानंद पार्क के पास शनिवार सुबह करंट लगने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मौत हो गई। वह लॉकडाउन में परिवार के साथ माता-पिता के पास आकर रह रहे थे। मकान में पानी भरने पर वह इनवर्टर का प्लग निकाल रहे थे। इसी दौरन विकास को करंट लग गया।
शनिवार सुबह तेज बारिश से बुद्धि विहार सेक्टर दो में विवेकानंद पार्क स्थित के पास रहने वाले रामपाल सिंह त्यागी के घर के निचले हिस्से में पानी भर गया था। रामपाल सिंह के इंटर कॉलेज के से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उनके 40 वर्षीय बेटे विकास त्यागी दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह परिवार के साथ लॉकडाउन में माता-पिता के पास आये थे।
प्रोफेसर विकास त्यागी मकान के निचले हिस्से में बारिश का पानी भरने पर प्लग निकालने गए थे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजन प्रोफेसर को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत से पत्नी रिंकी, बेटी गार्गी और बेटे केशव का बुरा हाल है।