फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : आज सवेरे 8 बजे से दिल्ली हाईवे 24 घंटे के लिए बंद, कांवड़ियों की सुविधा के लिए शासन ने बदला रूट

Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रशासन ने कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट प्लान में परिवर्तन कर दिया गया है। अब रविवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर दुपहिया वाहन और कारों का संचालन भी दोनों साइडों से प्रतिबंधित कर दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे से गुजरते कांवडिये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ियों और उनके जत्थों को देखते हुए रूट प्लान में परिवर्तन कर दिया गया है। दिल्ली हाईवे पर 24 घंटे के लिए नो ट्रैफिक कर दिया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ पथ पर जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर (दुपहिया वाहन और कारों का संचालन भी दोनों साइडों में बंद) वाहन संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन


सावन के सातवें सोमवार से दो दिन पहले शनिवार को कांवड़ियों के जत्थे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत अन्य जनपदों से ब्रजघाट पहुंचे हैं। रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से अलग अलग जनपदों के लिए होंगे। जिससे गजरौला, पाकबड़ा, मूंढपांडे, रामपुर में जगह जगह जाम लगने की संभावनाएं है।

कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। इस लिए यातायात पुलिस ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया है कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक किया जाए।
विज्ञापन


एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार दिल्ली हाईवे चौबीस घंटे नो ट्रैफिक रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, फायर, पुलिस समेत अन्य आपात सेवा वाले वाहन ही जा सकेंगे।


जरूरी नहीं हो तो 24 घंटे ड्राइविंग करने से बचें

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर 24 घंटे नो ट्रैफिक रहेगा। यदि जरूरी नहीं हो तो रविवार सुबह आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली हाईवे पर ड्राइविंग करने से बचें अच्छा रहेगा घर से ही सोमवार सुबह आठ बजे के बाद निकलें।

विज्ञापन

अमरोहा जाने के लिए इस मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल

मुरादाबाद अगवानपुर, अगवानपुर बाईपास से कैलसा रोड, कैलसा रोड होते हुए अमरोहा जा सकते हैं

बरेली से दिल्ली के लिए

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहन मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाले सभी वाहन आजाद नगर से बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली एवं मेरठ पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

अमरोहा से रामपुर बरेली के लिए

अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें