फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सोनकपुर पुल के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, पत्थरों पर खून के धब्बे

Tue, 22 Aug 2023 07:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। उसके हाथ पर ओम और अरविंद लिखा है। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फकीपुरा पुलिस चौकी के पास सोनकपुर पुल के नीचे सोमवार सुबह फिर एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर में चोटों के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सोनकपुर पुल के नीचे लोगों को एक युवक का शव नजर आया। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच में पता चला कि पुल की रेलिंग पर किसी के हाथ के निशान थे।

पुल के नीचे पत्थरों पर खून के धब्बे थे। माना जा रहा है कि युवक पुल से नीचे गिरा है। पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी।
विज्ञापन


उसके हाथ पर ओम और अरविंद लिखा है। इसके अलावा उसके सीने पर दिल बना हुआ है। शव के विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

पहले भी पुल के पास मिल चुके हैं तीन शव

फकीरपुरा पुलिस चौकी के पास पहले भी शव मिल चुके हैं। 15 जुलाई 2022 को कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिला था। हत्या करने के बाद शव को जलाया गया था। पुलिस अब तक मृतक की पहचान नहीं करा पाई है। इस घटना के चौबीस घंटे बाद कुछ ही दूरी पर मझोला क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली थी।

चाकू से गला रेतकर युवती को मौत के घाट उतारा गया था। युवती की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुल के पास ही सात मई 2023 को एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। उसका सिर तीन दिन बाद हिमगिरी कॉलोनी में झाड़ियों में मिला था।

विज्ञापन


अगवानपुर निवासी एक परिवार ने मृतक की पहचान फैजान के रूप में करने का दावा किया है लेकिन अब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आने के कारण मामला लंबित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें