फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: दुपट्टा लेने गई दलित किशोरी से छेड़खानी, मुठभेड़ में अनवर के टांग में लगी गोली, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा

सार

ठाकुरद्वारा के गोपीवाला गांव में दलित किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी अनवर अली को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा में नाबालिग दलित किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी अनवर अली को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचे आरोपी से जानकारी ली। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव गोपीवाला निवासी दलित किशोरी की मां ने मंगलवार रात पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि मंगलवार शाम उनकी बेटी अनवर अली की दुकान पर दुपट्टा खरीदने गई थी। इस बीच आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी कर दी।

किशोरी ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने तुरंत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी कालाझांडा से शरीफनगर की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांव में कपड़े बेचने का काम करता है। 

आरोपी अनवर अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।  संजय कुमार पांचाल, प्रभारी निरीक्षक, ठाकुरद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें