फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime News: कंपाउंडर ने युवती से की छेड़खानी...जमकर हंगामा, गर्भवती को चाकू घोंपने वाला पति गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 12:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

निजी अस्पताल में भर्ती कंपाउंडर ने युवती से की छेड़खानी कर दी। इससे माैके पर हंगामा मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। दूसरे मामले में गर्भवती पत्नी को चाकू मारने के आरोप पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती युवती से कंपाउंडर ने छेड़खानी की। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में युवती के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। 

विज्ञापन


गलशहीद थाने के गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में दो दिन पहले बुखार होने पर एक युवती को उसके परिजनों ने भर्ती कराया था। आरोप है कि शुक्रवार रात अस्पताल का एक कंपाउंडर युवती के पास पहुंचा और ड्रिप लगाने के बहाने छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध तो आरोपी माफी मांगकर चला गया।

कुछ देर बाद वह दोबारा युवती के पास पहुंचा और फिर से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने परिजनों को बुला लिया। उन्होंने कंपाउंडर की पिटाई करते हुए हंगामा किया। गलशहीद थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि युवती के परिजनों ने गलतफहमी होने की बात कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर पीटा  चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पाकबड़ा में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर चार लोगों पर हमला क दिया जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव समाथल निवासी प्रियांशु ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह अपने साथी के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे लोधीपुर में नाजिम से अपने बारह हजार रुपये लेने गया था।

नाजिम घर पर नहीं था लेकिन उसके भाई फईम उर्फ फय्यूम, कय्यूम और मासूम मौके पर मौजूद थे। जब उसने अपने रुपये लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद चारों ने प्रियांशु और उसके साथी को घर के अंदर खींच लिया और मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मूंढापांडे में दो पक्षों में मारपीट पथराव, दस लोग गिरफ्तार
मूंढापांडे के गांव सलेमपुर में शनिवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। मूंढापांडे के सलेमपुर में प्रतिपाल और सोनू में शनिवार सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ जिसमें एक पक्ष से रामवती और दूसरे पक्ष से कल्याण घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मूंढापांडे भेजवाया। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि एक पक्ष के अजयपाल, ऋषिपाल, राजवीर, चन्द्रपाल, अनिल व दूसरे पक्ष के वनवारी, प्रताप, बंटी, मोहर श्याम के खिलाफ शांत पक्ष में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। उधर दोनों पक्षों मे समझौता हो गया है।
विज्ञापन

गर्भवती के पेट में चाकू घोंपने का आरोपी पति गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर लेदा में छह अक्तूबर को गर्भवती के पेट में चाकू मारने वाले आरोपी पति को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव हरकिशनपुर निवासी रामकुमार सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ममता को उसके पति गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी यशपाल सिंह ने दो लाख रुपये के लिए पेट में चाकू मार दिया।

इससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। रिपोर्ट में महिला के जेठ और ससुर को भी नामजद किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति यशपाल सिंह को पकड़ लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांचाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि महिला किस चीज से घायल हुई थी। हिरासत में लिए गए उसके पति से पूछताछ चल रही है। अभी चालान नहीं किया गया है। उधर कुछ लोग इस मामले में मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौता कराने का भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें