मुरादाबाद में भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने बिना पुष्टि खबर, संदेश या वीडियो साझा न करने की अपील की है।
मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह कदम शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने लोगों से बिना पुष्टि के कोई भी खबर, संदेश या वीडियो साझा नहीं करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता जांचने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि भ्रामक सामग्री फैलाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निगरानी की जा रही है।