शटडाउन के दौरान लाइन पर काम करते समय संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे टीएमयू रेफर कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आर्य नगर फीडर पर शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी संपत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी तक झुलस गए हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां हालत बिगड़ने पर टीएमयू रेफर कर दिया गया। बताया गया कि संपत पिछले 10 महीने से टैक्सी स्टैंड बिजलीघर पर कार्यरत था। हादसे के समय उसके साथ अमन और अंकित भी मौजूद थे।
विज्ञापन
लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की वापसी होने से संपत उसकी चपेट में आ गया। एक्सईएन विकास दीप ने हादसे के लिए मझोला के जेई सतवीर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
उन्होंने कहा कि त्योहार तक शटडाउन नहीं लेने के निर्देश जारी कर सभी उपकेंद्रों को पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद शटडाउन लिया गया और इसकी सूचना न तो किसी ग्रुप में दी गई और न ही अधिकारियों को जानकारी दी गई।