सेतु निगम निर्माण के लिए जारी करेगा टेंडर
सेतु निगम के प्रस्ताव पर पहले शासन की व्यय वित्त समिति ने मुहर लगा दी थी। इस मामले में शासन के अधिकारियों ने पुल निर्माण करने के लिए प्रस्ताव से 30 लाख रुपये कम 18.40 करोड़ के धन की मंजूरी दे दी है। सेतु निगम पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। टेंडर की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। गागन पुल से प्रतिदिन 45-50 हजार वाहन गुजरते हैं।