फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा- उद्योगों और फसल पर पड़ रहा असर

Sat, 03 Aug 2024 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनियंत्रित बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती का असर किसानों और उद्योगों पर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विद्युत कटौती के चलते किसानों की फसल और उद्योगों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी कटौती पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में जिला और महानगर के कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक तरफ बरसात ही इस बार कम हुई है।

ऊपर से बिजली की कम आपूर्ति ने सभी को परेशान करके रख दिया है। आम जनता के साथ - साथ किसान, कामगार और विद्यार्थियों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में स्थापित तमाम छोटे उद्योगों में जहां उत्पादन में कमीं आने से महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन


वहीं किसानों की धान की फसल पर भी इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि करूला क्षेत्र में जर्जर तारों व गाड़ीखाना में वोल्टेज उतार चढ़ाव के चलते घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

आम जनता के साथ किसानों व कामगारों को नुकसान से बचाए जाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। उन्होंने शीघ्र ही जिला प्रशासन से विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अमीरुल जाफरी, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अकरम खां, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, गौरव त्रिवेदी,राजेंद्र वाल्मीकि,अरशद परवेज,शिशुपाल जाटव,श्यामसरण,विवेक अग्रवाल,सतीश दिवाकर,दर्शन लाल,सरदार जगजीत सिंह,अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें