मुरादाबाद में थाना छजलैट के पास तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली है। एक केंटर और थ्री व्हीलर में हुए टक्कर के कारण यह भीषण हादसा हुआ। चार में से तीन मृतकों की पहचान अनुज (21 वर्ष), मिथुन (22 वर्ष), गौरव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं जान गंवाने वाले थ्री व्हीलर चालक की पहचान पता लगाने की कोशिश जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केंटर ने तेज गति के कारण अपना संतुलन खो दिया और थ्री व्हीलर से टकरा गया। इसके बाद उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।