फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बरात घर में मची अफरा-तफरी, मढ़ा समारोह में चले लात घूसे, एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला

Mon, 15 Dec 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के एक बरात घर में समारोह के दाैरान जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद कुर्सियां चल गई। इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मैरेज हॉल में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें जमकर लात घूसे चले। इस दौरान कई कुर्सियां टूट गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मोहल्ला फीलखाना निवासी कलीम ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को उसके भाई शमशुद्दीन की शादी के पहले मढ़ा का कार्यक्रम  बिसमिल्लाह कम्यूनिटी हॉल में किया गया था। देर रात रिश्तेदार और परिवार के लोग एक साथ खाना खा रहे थे। इस बीच कार्यक्रम में आए रिश्तेदार सालिम के भांजे अरसान के साथ मोटर साइकिल टकराने की बात को लेकर एक पक्ष से कहासुनी की शिकायत मिली थी।

इसी विवाद को लेकर नागफनी के काठ की पुलिया निवासी इबाद और अयान अपने कुछ साथियों के साथ मढ़ा के कार्यक्रम स्थल पर आ गए। उन्होंने सलीम और उनके भांजे अरसान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस कारण समारोह में अफरातफरी मच गई। हमलावर  मेहमानों पर कुर्सियां फेंकने लगे और कुछ कुर्सियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस बीच परिवार और रिश्तेदार एकजुट हुए तो आरोपी धमकी देते हुए मौके  से भाग निकले। इसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई।  पुलिस की जांच शुरू होने पर कलीम ने थाने में आकर तहरीर दी। 

इस मामले में पुलिस ने इबाद, अयान और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने सहित  अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस बारे में सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें