फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद जनपद ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। जबकि महिला वर्ग में एक रजत और तीन कांस्य जीते। इस तरह मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी बादशाहत कायम की।
विज्ञापन

रोहन विश्नोई, विधान कुमार और अभिषेक चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते। सचिन कुमार और पिंटू सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। महिलावर्ग में प्रिया दिवाकर को रजत, बुशरा खान और सपना कश्यप को कांस्य पदक हासिल हुए। यह प्रतियोगिता लखनऊ में 13 अगस्त को आयोजित हुई थी। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पदक वितरण के बाद मुरादाबाद को चैंपियन की ट्रॉफी से नवाजा गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन ने किया था। रविवार को मुरादाबाद लौटने पर ब्लाइंड पैरा नॉर्मल जूडो संस्था के सचिव सोहेल अहमद, अरुण कुमार पंडित, करणवीर सिंह, राजकुमार प्रजापति, संजय यादव, चंद्रभूषण गिरी, फरीद अहमद और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने शुभकामनाएं दीं। सचिव ने बताया कि 16 से 20 अगस्त तक लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमेंअभिषेक, विधान और रोहन उत्तर प्रदेश जूडो टीम में शामिल होकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें