फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी मुरादाबाद की टीम

विज्ञापन
मुरादाबाद के पुलिस अकादमी में 22 वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम उपविजेता को सम
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोंटीना की तूफानी दौड़ और जबरदस्त छलांग। जिसने देखा, बस देखता ही रहा गया। घुड़सवार भगवान सिंह की घोड़े पर शानदार पकड़ और अपने टारगेट को सही समय पर साधने की कला की बदौलत मुरादाबाद की टीम घुड़सवारी प्रतियोगिता की चैंपियन बन गई। जबकि लखनऊ जोन की टीम उप विजेता रही। मुरादाबाद का घोड़ा मोंटीना और घुड़सवार भगवान सिंह को सर्वोत्तम घुड़सवार घोषित किया।
विज्ञापन

शो जंपिंग प्रिलमनरी फाल्ट एंड आउट स्पर्धा में शुक्रवार को मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन एवं लखनऊ जोन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मुरादाबाद के भगवान सिंह ने मोंटीना पर सवार होकर स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ जोन के शिवाजी दूबे ने रोनाल्डो पार सवार होकर रजत और मुरादाबाद के राजनरेश ने अनंत पर सवार होकर कांस्य पदक जीता। शो जंपिंग नोविस फाल्ट एंड आउट में मुरादाबाद के भगवान सिंह मोंटीना पर सवार होकर फिर से स्वर्ण पदक जीता। मुरादाबाद के राजनरेश ने मोंटीना पर सवार होकर रजत पदक जीता है। शो जंपिंग सिक्स वार स्पर्धा में मुरादाबाद के भगवान सिंह ने मोंटीना पर सवार होकर गोल्ड मेडल जीता। मुकेश बाबू ने रिमझिम पर सवार होकर सिल्वर मेडल हासिल किया। टेंट पेंगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में लखनऊ के शिवाजी दुबे सायमंड पर, विजय सिन्हा स्वास्तिक पर भगवान सिंह रेनू ने प्रथम और आगरा जोन के अजिंद्र सिंह राउडी वीर सिंह प्रबल पर सवार होकर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुरादाबाद जोन के सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार भगवान सिंह और मुरादाबाद के सर्वोत्तम अश्व मोंटीना को घोषित किया गया। विजेता घोडे़ पर झूल डालकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवर ऑल चैंपियन मुरादाबाद की टीम बनी।
जल्द बनेगी यूपी की टीम
मुरादाबाद। प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण ने विजेता प्रतियोगियों को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सवारी के अच्छे साधन होने के बाद भी घोड़े की उपयोगिता आज भी कम नहीं हुई है उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम का चयन इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार किया जाएगा। फरवरी माह में हरियाणा में अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता होने जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें