फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस की मुठभेड़ में मुरादाबाद का गो तस्कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर।
विज्ञापन

गदरपुर क्षेत्र में गोकशी और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी की शुक्रवार देर रात एसओजी और गदरपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मुरादाबाद निवासी मोइन कुरैशी अपने साथी के साथ बाजपुर की ओर गोमांस की तस्करी के लिए आने वाला है। इस पर एसओजी और गदरपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित कनौरा तिराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकले लेकिन पीछा करने पर आम के बाग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मोइन के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। तलाशी के दौरान मोइन के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 17 किलो गोमांस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने उत्तराखंड और मुरादाबाद क्षेत्र में गोकशी और गोमांस तस्करी से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर फायरिंग के मामले में अलग से भी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें