फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: महिलाकर्मियों को केबिन में बुलाकर करता था छेड़खानी, टेलीकॉम कंपनी के सीनियर मैनेजर पर मुकदमा

Thu, 25 Jul 2024 11:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महिलाकर्मियों से छेड़खानी के आरोप में निजी टेलीकॉम कंपनी के सीनियर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला कर्मियों का कहना है कि आरोपी उन्हें केबिन में बुलाकर अभद्र इशारे भी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी टेलीकॉम कंपनी के सीनियर मैनेजर के खिलाफ महिला कर्मचारियों से छेड़खानी और अभद्रता करने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सीनियर मैनेजर के सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह डेढ़ साल से थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित निजी टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय में कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि कार्यालय में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात अनूप मित्तल उस पर बुरी नजर रखता है।

कार्यालय की अन्य महिला कर्मचारी भी सीनियर मैनेजर की हरकतों से परेशान हैं। पीड़िता ने बताया कि मैनेजर द्वारा स्टाफ को हर माह की पहली और आखिरी तारीख पार्टी दी जाती है।
विज्ञापन


एक मई की रात आठ बजे स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी थी, जहां पीड़िता, उसके मैनेजर अन्य साथी कर्मचारी और सीनियर मैनेजर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी सीनियर मैनेजर ने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गया।

16 मई को आरोपी सीनियर मैनेजर ने उसे और उसकी एक सहकर्मी को अपने केबिन में बुलाया और दोनों महिला कर्मचारियों से छेड़खानी की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर यहां नौकरी करनी है तो सब कुछ सहन करना होगा।

गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि आरोपी अनूप मित्तल और उसके साथियों के खिलाफ छेड़खानी, अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनूप मित्तल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें