फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शाॉर्ट सर्किट से व्यवसायी की कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

Mon, 02 Jan 2023 11:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक इंजीनियर 
राजेश काफी आग बुझा चुके थे। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कुछ ही देर में 
आग को काबू में कर लिया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के स्टेशन रोड कपूर कंपनी के पास सोमवार की शाम एक कपड़ा व्यवसायी की कार में आग लग गई। संयोग था कि कार से जलने की दुर्गंध आने पर व्यवसायी ने कार रोक दी। इस कारण कार सवार अमरोहा के व्यवसायी और उनका बेटा दोनों बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड और एक अभियंता ने कार की आग को काबू में कर  लिया। कार में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अमरोहा जिले के मंडी धनौरा का रहने वाला कपड़ा व्यवसायी पंकज गुप्ता (50) अपने पुत्र विशाल गुप्ता (25) के साथ कोतवाली क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आए थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे वह कार (यूपी 23जेड8065) से घर लौट रहे थे। कपूर कंपनी के पास अचानक कार में जलने की दुर्गंध आने लगी। व्यवसायी ने तत्काल कार रोक दी। इस बीच बेटा भी नीचे उतर गया। बोनट खोलते ही कार से धुआं निकला और आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरी कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना को देखते ही पास में ही रहने वाले रेलवे के सेक्सन इंजीनियर राजेश भटनागर ने अपने घर की टंकी से पाइप जोड़कर आग बुझाना शुरू किया।


घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक इंजीनियर राजेश काफी आग बुझा चुके थे। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कुछ ही देर में आग को काबू में कर लिया। अग्निशमन कर्मचारियों का कहना था कि शार्ट सर्किट के चलते बलेनो कार में आग लगी है। आग से कार में रखे कागजात और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें