मुरादाबाद में अतिक्रमण तोड़ते श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के चल रहे काम में बाधा बनी हिंदू कॉलेज ट्रस्ट की 22 दुकानों पर सोमवार नगर निगम का बुलडोजर गरजा। नगर निगम के अधिकारियों ने पहले दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन जब उन्होंने इसमें सुस्ती दिखाई तो बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया गया। जेसीबी की पहुंच से जब दूसरी मंजिल का अतिक्रमण दूर पड़ गया तो अपर नगर आयुक्त ने हाईड्रा मंगवा कर उस पर निगम की ओर से लाए गए श्रमिक को चढ़वाकर हथौड़े से तोड़वा दिया। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मची रही। तोड़फोड़ के कारण बुध बाजार में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।