मुरादाबाद के मंगूपुरा स्थित मदरसा जामिया अरबिया पर शनिवार को विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने भूमि अधिग्रहण मामले में बुलडोजर कार्रवाई की। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई दोपहर बाद तक चलती रही।
विज्ञापन
मौके पर एमडीए उपाध्यक्ष, सचिव, जेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार मदरसा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दायरे में था। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।