फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: देवर-भाभी की संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत, देखते रह गए ग्रामीण.. चाह कर भी नहीं कर पाए मदद

Sun, 12 Oct 2025 02:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला इलाके में देवर-भाभी की जलने से माैत हो गई है। महिला ने पति ने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुनवाती गांव में देवर-भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव निवासी नरेंद्र की पत्नी सुनीता शनिवार शाम परिवार के साथ कूड़ा फेंकने गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान उसका छोटा भाई प्रवीण वहां पहुंच गया। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने उसकी पत्नी सुनीता को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया। इसके कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठने लगा। जब तक लोग पहुंचे दरवाजा अंदर से बंद था और आग तेजी से फैल रही थी।

इसके बाद दोनों को झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें