पुलिस ने किताब बांटने वालों को हरथला पुलिस चौकी में बुलाया। सूचना के बाद बजरंगदल के पदाधिकारी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। बातचीत के बाद भी विवाद का कोई समाधान नहीं निकला। इसी प्रकार रविवार को अनुयायी किताबों को बांटने के लिए मझोला के मंडी क्षेत्र में पहुंच गए।
अनुयायी ने एक व्यक्ति को किताब दी। इस बीच दो युवक विरोध करने के लिए पहुंच गए। विवाद के दौरान दोनों युवकों ने किताब बांट रही कटघर निवासी महिला पूजा पर डंडे से वार कर दिया। इस बीच विरोध करने पर युवकों ने किताब लेने वाले व्यक्ति को भी पीट दिया।
पुलिस किताब बांटने वाले अनुयायियों को लेकर मंडी पुलिस चौकी में पहुंची। किताब वितरित करने वाले लोगों ने मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विवाद हुआ था। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।