फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : कोहरे के कारण खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, साले-बहनोई की मौत

Wed, 04 Jan 2023 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

कुंदरकी (मुरादाबाद) में घने कोहरे के चलते कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम ग्राम नानपुर और हुसैनपुर के बीच खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार बिलारी थाना क्षेत्र के शेरपुर माफी निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल (28) और अमरोहा जिले के ग्राम चकिया निवासी प्रमोद कुमार पाल (30) की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों मुरादाबाद जा रहे थे।

विज्ञापन


कुंदरकी क्षेत्र के शेरपुर माफी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल (28) अमरोहा जिले के चकिया ग्राम निवासी अपने बहनोई के साथ मुरादाबाद जा रहा था। दोनों पेशे से ट्रक चालक हैं। परिजनों के अनुसार उन्हें बुधवार सुबह ट्रक लेकर कहीं जाना था। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे नानपुर और हुसैनपुर के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। घने कोहरे की वजह से बाइक चला रहे प्रमोद को ट्रॉली नहीं दिखाई और उसकी बाइक ट्रॉली में घुस गई और दोनों साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। वहीं हादसे की वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कानूनी
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शवों को हटाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। सूचना पर परिजन रोने बिलखने लगे जिन्हें सगे-संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे।

चार बहनों का इकलौता भाई था धर्मेंद्र
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार पाल निवासी ग्राम शेरपुर माफी थाना बिलारी अपनी चार बहनों प्रीति, मीनू, चंचल और प्रियंका इकलौता भाई था। धर्मेंद्र की हादसे में मौत होने की खबर पर पिता कुंवर पाल और मां सुनीत देवी और बहनें बेहाल हो उठीं। वहीं मृतक धर्मेंद्र कुमार पाल की पत्नी रूबी अपने दो बेटों और एक बेटी को लिए गम से बेहाल नजर आई। गमजदा परिजन को सगे सम्बंधी ढांढस बंधाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें