फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकर्रम की करतूत: दूसरे समुदाय की युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने शोर मचाया हुआ फरार, केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 10:09 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे

सार

मूंढापांडे में खेत पर काम कर रही युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने गई एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर लोग आ गए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार की शाम को अपने खेत पर लकड़ी बांधने गई थी। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय का मुकर्रम वहां पहुंच गया और आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल में उसे अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें