फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद एटीएम लूट: नूंह में पुलिस का डेरा.. दिल्ली में तीन संदिग्धों से पूछताछ, बदमाशों ने ऐसे दिया चकमा

Fri, 28 Nov 2025 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से एटीएम लूटने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों के अनुसार हरियाणा और दिल्ली में कुछ टीमें लगी हुई हैं। उधर, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस हरियाणा के नूह में डेरा डाल दिया है। जबकि दिल्ली भेजी गई टीम तीन संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ कर वापस लौट आई। वहीं हरथला एटीएम लूटकांड में शामिल मुरादाबाद के बदमाश दो करीबियों को अभी पुलिस नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
दोनों से पूछताछ जारी है। दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास से एटीएम उखाड़ने की घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में दिल्ली भेजी गई टीम तीन पुराने बदमाशों से पूछताछ कर लौट आई है। तीनों बदमाश पहले एटीएम लूटकांड में गिरफ्तार किए गए थे।

मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं हरियाणा के नूंह में भेजी गई टीम अभी स्थानीय पुलिस से संपर्क कर गिरोहों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सोमवार को कौन गिरोह नूंह से गायब रहा है। वहीं पुलिस की एक टीम 2020 एमटीएम लूटकांड के एक आरोपी की तलाश कर रही है।

मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर का रहने वाला है लेकिन वर्तमान समय में संभल में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोमवार से गायब है। इसी कारण पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी निर्धारित नहीं कर सकी है कि घटना में कौन गिरोह शामिल रहा है।

मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कटघर में बदमाशों ने खाया पिया 
कटघर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कार सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात कार रोककर खाना खाया था। इस दौरान कार में बैठकर बदमाश शराब पी रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर कार सवार संदिग्ध चले गए। इस बारे में पूछने पर पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।

मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पाकबड़ा से रास्ता बदला, कैलसा रोड से भागने की आशंका
पुलिस ने एटीएम चोरी करने वाले गिरोह की तलाश करने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन आरोपियों की कार का पता नहीं चल सका। आरोपियों की कार सिर्फ शहर में ही दिखाई पड़ी है। पता चला है कि गिरोह के लोगों ने हाईवे पर जाने के बाद पाकबड़ा से अपना रास्ता बदल दिया। गिरोह में शामिल बदमाश टोल प्लाजा से बचते हुए अमरोहा जिले में प्रवेश किए हैं।

मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटीएम से सात लाख रुपये निकालने के बाद यह गिरोह बिजनौर की तरफ निकला है। शहर से जाने और अमरोहा जिले में प्रवेश करने की टाइमिंग को देखकर प्रतीत हो रहा है कि रास्ते में बदमाश कहीं रुके थे। आशंका है कि इस घटना में स्थानीय बदमाश शामिल रहे हैं। इसी कारण बदमाशों ने हाईवे का मार्ग छोड़ा था। एसपी सिटी का कहना है कि बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए रास्ता बदले हैं। हाई वे का कम इस्तेमाल किए हैं। इस मामले में छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कार का नंबर फर्जी निकला
एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में कार का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज में यूपी 70 एफ 1966 नंबर लगी ब्रेजा कार दिखी है। जांच में यह नंबर हरियाणा के ही क्रेटा कार का निकला है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने फर्जी नंबर का प्रयोग किया है ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें