फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पशु व्यापारी के बेटे ने प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद पेड़ से लटक कर जान दी, करना चाहता था शादी

Thu, 25 Sep 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव में पशु व्यापारी के बेटे ने बुधवार को प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पशु व्यापारी के 22 वर्षीय बेटे का गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। पति से अनबन होने के कारण वह मायके में रह रही है लेकिन विवाहिता का पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसे लेकर तीन माह पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत ने दोनों का निकाह कराने को कहा लेकिन विवाहिता का तलाक नहीं हो पाया। 

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। इस पर वह तनाव में आया। युवक गांव में मजार के पास बाग में पहुंच गया जहां रस्सी को फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पीछे से उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई। उसने युवक को नीचे से पकड़ कर उतारने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक की लटकने से मौत हो गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर 112 डायल पुलिस भी गांव पहुंची।
विज्ञापन


परिजन युवक को फंदे से उतार कर काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की है लेकिन उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम और कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें