फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से इलाके में आक्रोश, लोगों का जमावड़ा....विधायक पहुंचे, पुलिस जांच शुरू

Mon, 05 May 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मिलक कांशीरामनगर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मझोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति खंडित होने की जानकारी के बाद एकत्र लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले के मिलक कांशीरामनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मझोला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें