फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: मुरादाबाद में 152 शिक्षक हुए पुरस्कृत, शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दी बधाई

Wed, 03 Sep 2025 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला और स्कॉलर्स डेन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान-2025 में 152 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। टीएमयू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और डीआरडीओ निदेशक डॉ. केपी सिंह ने शिक्षकों को बधाई दी। विजेता शिक्षकों का चयन 11 अगस्त से जिले के 90 स्कूलों में लगभग 40 हजार छात्रों की वोटिंग के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में शिक्षकों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और स्कॉलर्स डेन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान-2025 के तहत बुधवार को जिले के 152 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम टीएमयू के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन दिल्ली के निदेशक डॉ. केपी सिंह ने शिक्षकों से समाज निर्माण में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विजेता शिक्षकों का चयन विद्यार्थियों की वोटिंग के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसमें जिले के 90 स्कूलों ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर वर्गों में हुई वोटिंग में लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


19 दिनों तक चले इस अभियान के अंत में 152 शिक्षक विजेता घोषित किए गए। कार्यक्रम में विजेता शिक्षकों के साथ-साथ उनके संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें