मुरादाबाद में महिला के साथ गलत हरकत करता आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में बुर्का पहनी महिला के साथ युवक द्वारा की गई अश्लील हरकत का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना तीन अगस्त की बताई जा रही है। महिला सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसे जबरदस्ती पकड़कर अश्लील हरकत की।
उसके शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक महिला को पीछे से आकर अचानक पकड़ लेता है।