फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिना टिकट यात्रा कर रहे 89 यात्री पकड़े, सियालदह और अवध असम एक्सप्रेस में थे सवार

Tue, 28 May 2024 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद रेल मंडल में बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस बीच 89 यात्रियों को पकड़ा गया। उसने 68 हजार का राजस्व वसूला गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। मुरादाबाद व रामपुर के बीच (13152) जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, (15909) डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस में एसीएम आशीष गुलाठी व स्टाफ ने चेकिंग की।

विज्ञापन


दोनों ट्रेनों में 89 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। इनसे 38,700 रुपये किराया व 30,100 रुपये जुर्माना सहित कुल 68,800 रुपये राजस्व वसूला गया। एसीएम ने ट्रेन की पेंट्री कार का निरीक्षण भी किया। सीआईटी मुरादाबाद सुमनलता, सीटीआई बरेली अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, उदय कुमार, दिव्या मिश्रा, सुशील आदि मौजूद रहे।

आला हजरत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बहाल करने की मांग

दैनिक रेलयात्री संगठन ने आला हजरत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बहाल करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक ने डीआरएम को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि (14311/12) एवं (14321/22) बरेली-भुज एक्सप्रेस में कोरोना से पहले तीन स्लीपर बोगी सिर्फ बैठने के लिए आरक्षित होती थीं।

इनमें बैठने के लिए विंडो टिकट मिल जाता था, जोकि जनरल से मंहगा व स्लीपर से सस्ता होता था। इसमें बैठकर दिल्ली तक का सफर आसानी से हो जाता था। कोरोना के बाद रेलवे ने जब ट्रेनें बहाल कीं तो आला हजरत एक्सप्रेस में ये कोच बहाल नहीं किए गए।

विज्ञापन


इस कारण जनरल बोगियों में भीड़ दोगुनी हो गई है। अनारक्षित यात्री स्लीपर व थर्ड एसी कोच में बैठे नजर आते हैं। डीआरएम से अपील की है कि पहले की तरह तीन स्लीपर कोच बैठने के लिए शुरू किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें