फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के जाहिद की शर्मनाक करतूत: छह साल की बच्ची को दुकान में ले गया, फिर गंदी हरकत, सुन लोगों का खून खाैला

Wed, 24 Dec 2025 10:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बैंड बाजे की दुकान में 70 वर्षीय जाहिद ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां कांठ रोड स्थित चौराहे के पास फास्ट फूड के ठेले पर काम करती है। कभी कभी उसकी छह साल की बेटी भी उसके साथ ठेले पर आ जाती है। ठेले के पास ही सिविल लाइंस के अगवानपुर तारों वाला कुंआ निवासी जाहिद (70) की पंजाब बैंड नाम से दुकान है।

बुधवार शाम करीब चार बजे बच्ची खेलते हुए जाहिद की दुकान के पास पहुंच गई। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को दुकान के अंदर बुला लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। इसी बीच बच्ची दुकान से निकल कर फास्ट फूड की दुकान पर पहुंच गई और अपनी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


बच्ची की बात सुनकर उसकी मां और ठेला स्वामी व अन्य ग्राहक व लोग भड़क गए। वह आरोपी की तलाश में दुकान में पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मां बेटी को थाने ले गई।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी जाहिद के खिलाफ छेड़खानी,  दुष्कर्म में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। बुधवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें