फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ट्रेन की छत में छिपाकर लाए 50 बोतल शराब, आरपीएफ ने तीन किए गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 08:59 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

आरोपी सचिन कुमार, श्याम यादव और उदय कुमार यादव सहरसा बिहार के रहने वाले हैं। जगाधरी से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब की बोतलें बिहार ले जा रहे थे। दिवाली पर दोस्तों के साथ पार्टी करने और बाकी बोतलें महंगे दाम पर बेचने का उनका प्लान था।
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के तीन युवक (14618) जनसेवा एक्सप्रेस के टॉयलेट की छत में शराब की 50 बोतलें छिपाकर ले जा रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर ने आरपीएफ को दी। मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो टीम ने चेकिंग की और मामला हकीकत निकला। आरपीएफ ने ट्रेन की जनरल बोगी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी सचिन कुमार (18), श्याम यादव (28) और उदय कुमार यादव (26) सहरसा बिहार के रहने वाले हैं। जगाधरी से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब की बोतलें बिहार ले जा रहे थे। दिवाली पर दोस्तों के साथ पार्टी करने और बाकी बोतलें महंगे दाम पर बेचने का उनका प्लान था। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म देखकर उन्होंने यह तरीका सीखा था। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रेन के टॉयलेट की छत में हथियार छिपाकर ले जाते हैं।

आरोपियों ने सोचा था कि वे भी फिल्म के किरदार की तरह कामयाब हो जाएंगे लेकिन आरपीएफ और जीआरपी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। आरपीएफ कमांडेंट शनमुगा वेडिवेल ने बताया कि आरोपियों को ट्रेन की जनरोल बोगी से गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब की बोतलें कट्टों में भरकर टॉयलेट की छत के बोल्ट खोलकर अंदर छिपा रखी थीं। जीआरपी इंसपेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि एक बोतल फूटी हुई थी, शेष 49 बोतलों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें