Moradabad : त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर भी सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 अक्तबूर से 11 नवंबर तक, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नंवबर तक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-जयनगर एक्सप्रेस 18 अक्तबूर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-जोगबानी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाई जाएगी।