फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल और अमरोहा के लिए भीः बैठक से नदारद संभल, अमरोहा के ईओ का वेतन काटने के निर्देश

सार

कार्य सत्यापन में लापरवाही पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी।आयुक्त सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं जो धनाभाव के कारण पूर्ण नहीं की जा सकती हैं, उन सभी परियोजनाओं की धनराशि अवमुक्त किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेज व आईटीआई भवन आदि के लिए निर्बाध पहुंच मार्ग की व्यवस्था अवश्य कर ली जाए। अमरोहा में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड हाउस के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ दीपावली से पहले पूर्ण करने को कहा।बैठक में उपस्थित अधीक्षण अभियंता सिंचाई को बाढ़ खंड के निर्माण कार्य तथा रामपुर के कार्यों की जांच कर अपनी आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मंडलायुक्त ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति की बृहस्पतिवार समीक्षा की। इस दौरान संभल, अमरोहा नगर पंचायत के ईओ बैठक में गैर हाजिर रहे। जिसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्य सत्यापन में लापरवाही पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं जो धनाभाव के कारण पूर्ण नहीं की जा सकती हैं, उन सभी परियोजनाओं की धनराशि अवमुक्त किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेज व आईटीआई भवन आदि के लिए निर्बाध पहुंच मार्ग की व्यवस्था अवश्य कर ली जाए। इसके लिए तत्काल जिलाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जाए। अमरोहा में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड हाउस के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ दीपावली से पहले पूर्ण करने को कहा।
बैठक में उपस्थित अधीक्षण अभियंता सिंचाई को बाढ़ खंड के निर्माण कार्य तथा रामपुर के कार्यों की जांच कर अपनी आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग से बिजनौर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के पहुंच मार्ग 7.5 मीटर चौड़ाई में बनाने का प्रस्ताव तत्काल जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतना पाए जाने पर उन्हें भी चेतावनी जारी की गई। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त बीएन यादव, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधीक्षण अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें