फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : दीपावली, छठ पूजा के लिए चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, अनारक्षित टिकट पर कर सकते हैं यात्रा

Fri, 23 Sep 2022 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad : त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर भी सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 अक्तबूर से 11 नवंबर तक, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नंवबर तक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस  17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-जयनगर एक्सप्रेस 18 अक्तबूर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-जोगबानी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाई जाएगी।


        ट्रेन नंबर      कहां से कहां तक     मंडल में ठहराव          फेरे

  • 01656/55  चंडीगढ़-गोरखपुर      मुरादाबाद, बरेली     (4 फेरे)
  • 04038/37 आनंदविहार-छपरा      मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)
  • 04488/87 आनंदविहार-गोरखपुर   मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)
  • 04646/45 जम्मूतवी-बरौनी         मुरादाबाद, बरेली       (7 फेरे)
  • 01676/75  आनंदविहार-मुजफ्फरपुर  मुरादाबाद, चंदौसी  (8 फेरे)
  • 04040/39  नई दिल्ली-बरौनी       मुरादाबाद, बरेली       (8 फेरे) 
  • 01662/61  आनंदविहार-सहरसा     मुरादाबाद, बरेली      (12 फेरे)
  • 04012/11  नई दिल्ली-डिब्रूगढ़    मुरादाबाद, बरेली      (8 फेरे) 
  • 01668/67  आनंदविहार-जयनगर    मुरादाबाद, बरेली       (8 फेरे)
  • 04010/09  आनंदविहार-जोगबानी  मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें