फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के क्रिकेटर शुभम ने दिए 50 लाख

विज्ञापन
Moradabaad cricketer donated 50 lakh
विज्ञापन
मुरादाबाद। वर्ल्ड कप टीम के लिए चुने गए शहर के युवा क्रिकेटर शिवम शर्मा ने न्यूजीलैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने से मिले 50 लाख रुपये कोरोना से जंग के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं। देश के लिए अंडर 19 खेल चुके शिवम किंग्स इलेवन की ओर से आईपीएल में भी खेल चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे में शिवम को एसीपी रैंक पर नियुक्ति दी है। डीडीसीए की ओर से खेल चुके शिवम इस समय दिल्ली पुलिस की ओर से काउंटी खेल रहे हैं। बेटे ने रकम दान देने की अनुमति पिता से मांगी तो उनकी आंखों में खुशी की आंसू छलक आए।
विज्ञापन

शिवम के पिता कैप्टन राजेश वशिष्ठ वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी, बड़े बेटे और बेटी के साथ वह शहर की कांशीराम नगर कालोनी में रहते हैं। कैप्टन राजेश ने बताया कि सोमवार को उनके बेटे ने न्यूजीलैंड से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। जिसमें लिखा था, ‘पापा आपके आशीर्वाद से मुझे न्यूजीलैंड से जो 50 लाख रुपये मिले थे, इसे मैं प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में देना चाहता हूं, ताकि इससे आपदा खाद्यान की आपूर्ति हो सके, इसके लिए आपकी आज्ञा लेनी थी, उम्मीद है आपको बुरा नहीं लगेगा’। शिवम का मैसेज देखते ही उनके पिता कैप्टन राजेश वशिष्ठ की आंखों से आंसू छलक आए। कैप्टन वशिष्ठ ने बताया कि बेटे के अंदर देशप्रेम और लोगों की सहायता की इस भावना ने उन्हें गौरवान्वित किया है। बेटे के बारे में बताते हुए वह खुशी से फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें