मूूंढापांडे के खबड़िया भूड़ से फरार हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस बरामद नहीं कर पाई तो सोमवार को लोगों का सब्र टूट गया। दर्जनों ग्रामीण मूंढापांडे थाने पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर घूस लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया। बाद में एसओ के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
खबड़िया भूड़ निवासी एक किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक भगाकर ले गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। न ही आरोपी युवक की अभी तक गिरफ्तारी हो पाई है। सोमवार को ग्रामीण थाने पर पहुंच गए।
उन्हाेंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस वालों पर घूस लेने का आरोप लगाया। हंगामे होने पर पुलिस वाले भी दफ्तर से बाहर निकल आए। एसओ प्रेमपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर चले गए।