फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक मुरादाबाद में दस्तक दे सकता है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही इस वर्ष समय से पांच दिन पहले प्री मानसून मुरादाबाद पहुंचने की उम्मीदों को बल दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावनाएं हैं। अभी बुधवार तक लगातार बारिश का अनुुमान है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानूसन की गति बहुत तेज है। रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में मानसून की अच्छी बारिश हुई है। इस रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि मुरादाबाद में प्री मानसून 15 जून और मानसून 20 जून तक पहुंच सकता है। मानसूनी बारिश की नमी वातावरण में बनी हुई है। इसके कारण अधिकतम तापामान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है।
रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही के साथ धूप खिली थी। दिन में तेज धूप होने की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी सुबह के समय 85 फीसदी और शाम को 70 फीसदी रही। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

वातावरण में कम हो गई भारी कणों की मात्रा
लगातार बारिश होने की वजह से शहर का वातावरण शुद्ध हो गया है। गैसों के साथ भारी कणों की मात्रा भी कम हो गई है। इसके कारण रविवार दोपहर 12 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक हरे जोन में था। 49 एक्यूआई में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 86 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 की अधिकत मात्रा 75 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 58 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें