ठाकुरद्वारा। न्यायालय कर्मचारी मोहित की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोप पत्नी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
गांव करनावाला खालसा निवासी मोहित कुमार नगर स्थित सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में लिपिक के पद पर कार्य करता था। उसने 17 जनवरी को अपने घर पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने मृतक के पिता मुनेश कुमार की तहरीर पर उसकी पत्नी अनीता सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि पत्नी अनीता ने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद की कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।